लोक आस्था के महापर्व छठ का पुजन साम्रगी का वितरण — राजापाकड़

वैशाली –जिले के राजापाकड़ प्रखंड के सरसई गढ़ पर पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा हेतु महिला एवं पुरुष व्रत करने वाले भक्तों के बीज 151 साड़ी ,धोती, नारियल,अगरबत्ती ,गमछा का निशुल्क वितरण किया गया।

सरसई गढ़ पर राजमाता राम दुलारी देवी ,पंसस प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला के सफल संचालन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।महावितरण कार्यक्रम में उद्योगपति विकास कुमार ,वेबसाइट डिज़ाइनर कुमार भास्कर ,समाज सेवी देवानंद राय, विरेंद्र कुमार, लोजपा नेता इंदल पासवान, समाज सेवी हरिशंकर सिंह ,अभिजीत शर्मा के संयुक्त कर कमलों द्वारा किया गया।

पूजन सामग्री एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य रुप से भूतपूर्व सरपंच धर्मनाथ शर्मा , महंत शिव शक्ति धाम बाबा परशुराम शर्मा, अवकाश प्राप्त पुलिस निरीक्षक उपेंद्र शर्मा

,संतोष कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, रामदयाल दास, ग्राम कचहरी सचिव कुमारी आरती, पंच किस्मत देवी, राजवीर कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Ravi sharma

Learn More →