लोक आस्था के महापर्व छठ के पुजन साम्रगी वितरण का दुसरा चरण संपन्न– राजापाकड़

राजापाकर–लोक आस्था का महापर्व छठ के शुभ अवसर पर 51 छठ व्रतियों महिलाओं के बीच साड़ी एवं पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण सरसई गढ़ पर वरिष्ठ समाजसेवी -सह-पंच सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला के अध्यक्षता एवं आरती शर्मा के सफल संचालन में किया गया।

उक्त वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राजमाता रामदुलारी देवी,गणेश प्रसाद शर्मा,रामानन्द चौरसिया,कौशल किशोर शर्मा,मुन्ना जी,आलोक कुमार शर्मा,प्रेम नाथ सिंह,पुजा शर्मा,दिपु सहनी आदि रहे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री निराला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भाँति इस वर्ष भी दो चरणों में पर्वयतिनो के बिच प्रथम चरण में 151 तथा दूसरे चरण में 51 कूल 202 छठ पर्व करनेवाली महिलाओं के बिच साड़ी कपड़ा पुजा सामग्री का वितरण किया गया है जब तक जीवित रहूँगा तब तक वितरण दान करता रहूँगा क्योंकि सरसई गढ़ के सरसब ठाकुर से स्वतंत्रता सेनानी राम भगत सिंह जी के समय से यह पुस्तैनी परम्परा चली आ रही हैं। जिसका निर्वहन वंशज करते आ रहे हैं और करते रहेंगे।

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लाचार मजबूर असहायों के बीच आवश्यकतानुसार कल भी वितरण किया जाएगा।

Ravi sharma

Learn More →