सनातन ब्राह्मण संघ कि संगोष्ठी संपन्न –हाजीपुर

आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार “सनातन ब्राह्मण संघ(एस बी एस)” की मासिक संगोष्ठी बङी दुर्गा मंदिर, कौनहारा घाट,हरिपुर (हाजीपुर) में हुई।सर्व प्रथम संघ के अध्यक्ष पं० सिद्धिनाथ पाण्डेय जी ने आज के आयोजन के लिए अध्यक्ष पं० भरत झा जी को मनोनीत किया।जिसका समर्थन आचार्य पं० अरविन्द तिवारी ने किया।आज के आयोजन में सभी उम्र के ब्राह्मण जन पधारे,यह देखकर सभी प्रसन्न हुए।पं० मंटु तिवारी ने कहा की आज ब्राह्मण को अपने ब्रह्मणत्व को बचाने पर सर्वप्रथम जोर देनी चाहिए।


पं० मुकेश पाण्डेय ने कहा की इस संघ में युवाओं को बढ चढ कर भाग लेना चाहिए।पं० भरत जी ने कहा की सभी ब्राह्मण एक साथ चलेंगे तो देश क्या दुनिया बदलते देर नहीं लगेगी।
आचार्य राजेश तिवारी जो एक प्राणिक हीलर एवं दिशा के संस्थापक सचिव भी हैं,ने कहा की जिस देश का ब्राह्मण सो जाता है,वह देश सो जाता है,अत: ब्राह्मण जगेगा तभी देश जगेगा।
आचार्य श्री तिवारी ने कहा की प्रत्येक व्यक्ति का तीन तरीके का जीवन होता है। व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक । हमें इन ती‌नों में पर्याप्त समय,मन एवं धन लगाना होगा तभी हमारा जीवन सफल होगा।पं० रंजित पाण्डेय ने कहा की इस व्यस्ततम जीवन में भी हम सबको राष्ट्र कल्याण के किए तो समय निकालना ही पङेगा। पं० दिनानाथ तिवारी ने कहा की ब्राह्मण सबके लिए जिता है,अत: उसे सर्वप्रथम अपने आचरण व्यवहार, बोल-वचन पर ध्यान देना होगा। पं० पिंटु तिवारी ने संघ की ओर से अगले महिने में पाँच मई को चार बजे सभी विप्र बंधुओं से इसी स्थान पर आने का आग्रह किया।


संगोष्ठी के अंत में संघ के अध्यक्ष ने सबको व्यक्ति निर्माण,परिवार निर्माण एवं समाज निर्माण में बराबर बराबर समय देने का आग्रह किया।आयोजनो परान्त जगदम्बा आई टि आई,हरिपुर,हरिहरक्षेत्र की ओर से सभी ब्राह्मण देव को अमृततुल्य भोजन कराया गया,अंग वस्त्र एवं पर्याप्त दक्षिणा भी प्रदान किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में रंजीत कुमार पांडे, राजेश कुमार तिवारी, दीनानाथ त्रिपाठी,अरविंद कुमार तिवारी, भारत कुमार, राजीव झा,अमरनाथ तिवारी, मनोज तिवारी, पिंटू तिवारी, हिमांशु कुमार झा, शशि कुमार मिश्रा, रोहित, बृजेश कुमार झा,सुमित कुमार झा, मनीष कुमार झा, अविनाश कुमार झा, विभीषण चौबे, रोशन तिवारी,गुंजन कुमार झा, हरिनाथ झा, शुभम चौबे, राजकमल झा, देवेंद्र पांडे, तारकेश्वर मिश्र, रमेश झा,राकेश कुमार पांडे, यश कुमार, हर्ष कुमार, मुकेश पांडे, अभिषेक मिश्रा, संजीत पांडे,कन्हैया तिवारी,अभय तिवारी, बबलु पाण्डेय राजेश एवं कन्हैया ओझा इत्यादि लोगों का रहा।

Ravi sharma

Learn More →