भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सूची में रमनसिंह की पोजिशन बरकरार,देखे नई सुची-नईदिल्ली

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
———————————–

नई दिल्ली — बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने कार्यकाल में पहला बड़ा बदलाव करते हुये भाजपा केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की है , जिसमें विभिन्न स्तर पर नये चेहरों को पदाधिकारी बनाने के साथ ही विभिन्न मोर्चा प्रमुखों के नाम भी घोषित कर दिये गये हैं। भाजपा की इस नई टीम में सभी राज्यों से युवाओं और महिलाओं को मौका दिया गया है।जेपी नड्डा की नई कार्यकारिणी टीम में बारह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – डॉ. रमन सिंह, विधायक छत्तीसगढ़ , वसुंधरा राजे सिंधिया, विधाय राजस्थान , राधा मोहन सिंह, सांसद बिहार , बैजयंत जय पांड ओडिशा , रघुबर दास झारखंड , मुकुल रॉय पश्चिम बंगाल , रेखा वर्मा, सांसद उत्तरप्रदेश ,अन्नपूर्णा देवी सांसद झारखंड , डॉ. भारती बेन शियाल सांसद गुजरात , डीके अरूणा तेलंगाना , एम० चौबा एओ नागालैंड , अब्दुल्ला कुट्टी केरल। एवं आठ राष्ट्रीय महामंत्री – भूपेंद्र यादव सांसद राजस्थान ,अरुण सिंह, सांसद उत्तरप्रदेश ,कैलाश विजयवर्गीय मध्यप्रदेश , दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद दिल्ली , डी.पुरून्द्रश्वरी आंध्रप्रदेश , सी०टी० रवि विधायक कर्नाटक , तरुण चुग पंजाब , दिलीप सौकिया, सांसद आसाम। इसके अलावा 03 ज्वाइंट सेकरेट्री, 13 नेशनल सेकरेट्री और 23 प्रवक्ता बनाये गये हैं वहीं अनिल बुलानी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और प्रभारी होंगे।छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को टीम में जगह दी गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री डा० रमन सिंह जहांँ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने रहेंगे, वहीं सौदान सिंह नेशनल ज्वाइंट सिकरेट्री होंगे।भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० रमन सिंह को फिर से उपाध्यक्ष बनाया गया है , जबकि पिछली कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महासचिव के रूप में शामिल दुर्ग की सरोज पांडेय , छग प्रदेश प्रभारी अनिल जैन एवं रामविचार नेताम का नाम इस बार पदाधिकारियों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा बीजेपी की नई टीम में राम माधव, मुरलीधर राव को पद से हटाकर दुष्यंत कुमार गौतम, डी पुरेंदश्वरी, सीटी रवि और तरुण चुग को नया महासचिव चुना गया है। वहीं सौदान सिंह को सह-संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है।

Ravi sharma

Learn More →