संयुक्त राष्ट्र संघ में अस्थायी सदस्य के रूप में भारत की शुरुआत-न्यूयॉर्क

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
———————————–
न्यूयॉर्क – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता के तौर पर भारत का दो साल का कार्यकाल चार जनवरी सोमवार से प्रारंभ हो गया। इससे पहले परिषद के गलियारे में तिरंगा लगाया गया। भारत के झंडे के साथ ही चार अन्य नये अस्थायी सदस्यों के राष्ट्रध्वज भी पहले आधिकारिक कार्यदिवस पर विशेष समारोह के दौरान लगाये गये। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने तिरंगा झंडा लगाकर समारोह में  संक्षिप्त भाषण दिया। भारत अगस्त 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालेगा और इसके बाद 2022 में एक महीने के लिए अध्यक्ष रहेगा। बता दें कि परिषद का अध्यक्ष हर सदस्य एक महीने के लिये बनता है , जो देशों के अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार तय किया जाता है। परिषद में सदस्य देशों का झंडा लगाने की परंपरा 2018 में कजाकिस्तान ने शुरू की थी। भारत के साथ नार्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य बने हैं। इन पांचों देशों के अलावा एस्टोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस, ट्यूनिशिया और वियतनाम भी अस्थायी सदस्य देश हैं जबकि चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका स्थायी सदस्य देश हैं।

Ravi sharma

Learn More →