दिल्ली चुनाव के लिये कांग्रेस ने की स्टार प्रचारकों की सूची जारी-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में प्रचार के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) द्वारा करीब 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गयी है। जिसमें मुख्य रूप से सोनिया गांधी (अंतरिम अध्यक्ष, कांग्रेस) , राहुल गांधी (पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष) , मनमोहन सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता) , प्रियंका गांधी वाड्रा (वरिष्ठ नेता, कांग्रेस), गुलाम नबी आजाद (पूर्व केंद्रीय मंत्री) , पीसी चाको (दिल्ली कांग्रेस प्रभारी) , सुभाष चोपड़ा (दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष) , कैप्टन अमरिंदर सिंह (मुख्य मंत्री, पंजाब) , अशोक गहलोत (मुख्यमंत्री, राजस्थान) , कमलनाथ (मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश), भूपेश बघेल (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़) , वी. नारायण सामी ( मुख्यमंत्री, पुडुचेरी) , अजय माकन (पूर्व केंद्रीय मंत्री) , जेपी अग्रवाल (पूर्व सांसद, दिल्ली) , मीरा कुमार (पूर्व सांसद और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष) , कपिल सिब्बल (पूर्व केंद्रीय मंत्री) , राजबब्बर (पूर्व सांसद और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, यूपी) , शशि थरूर (कांग्रेस सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री) , हरीश रावत (पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड) , भूपेंद्र सिंह हुड्डा (पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा) का नाम शामिल है।

Ravi sharma

Learn More →