भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के छग सचिव बने विक्रमप्रताप सिंह, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट- जाँजगीर चाँपा-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा – भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष दीवान प्रतापधर शर्मा ने जैजैपुर निवासी विक्रम प्रताप सिंह आत्मज श्री राजेन्द्र कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। वे प्रदेश में संगठन का विस्तार और श्रमिक मजदूरों की समस्याओं का निराकरण करने में अपनी अहम् भूमिका निभायेंगे। अपनी नियुक्ति पर विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि यूनियन ने मुझे जो भी दायित्व सौंपा है उसे मैं पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करूँगा। इनके प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर यूनियन के पदाधिकारियों सहित विजय साहू, हरविलास निराला, संजय साहू, राजा यादव , संजय चंद्रा, छोटू यादव, पवन यादव, रवि चंद्रा ने उनको बधाई एवं शुभकामनायें दी है।

Ravi sharma

Learn More →