कलेक्टर और एसपी ने किया रिहर्सल परेड का निरीक्षण-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा — प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस ऐतिहासिक रूप से हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया जायेगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियॉं पूर्ण कर ली गई है। जिला मुख्यालय जांजगीर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 के मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आज कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक़ और पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर ने निरीक्षण किया और उन्हें अंतिम रूप प्रदान किया।
कलेक्टर पाठक और पुलिस अधीक्षक माथुर ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त  के रिहर्सल परेड की सलामी ली और की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर नगर के विभिन्न स्कूली बच्चों ने स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मन की वास को सार्थकता प्रदान करते हुये श्वेत परिधानों में अनुशासित रूप से सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। इसी तरह पुलिस व नगर सेना के जवानों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह से आकर्षक मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहरिया, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिंक रोड जांजगीर, गुरूकूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा के छात्र-छात्रायें शामिल थे।

Ravi sharma

Learn More →