आईपीएस एशोसिएशन के अध्यक्ष बने अशोक जुनेजा,अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-रायपुर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — आज राजधानी के पुलिस मुख्यालय में आईपीएस कान्क्लेव का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी शामिल हुये। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2020 के लिये पुलिसिंग कैसी हो ? उसे लेकर पुलिस अधिकारियों को टिप्स दिया। इसके साथ ही आईपीएस एशोसिएशन का चुनाव भी हुआ। जिसमें ADG अशोक जुनेजा छत्तीसगढ़ IPS एसोसिएशन के नये अध्यक्ष चुने गये हैं। नयी कार्यकारिणी में दो SP को ज्वाइंट सिकरेट्री की जिम्मेदारी दी गयी है। रायपुर SSP आरिफ शेख और बलौदाबाजार SP नीतू कमल को संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं प्रदीप गुप्ता को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष बनाया गया है। डीआईजी रतनलाल डांगी सचिव चुने गये हैं। वहीं कांकेर के डीआईजी संजीव शुक्ला, रायपुर SSP आरिफ शेख और बलौदाबाजार की एसपी नीथू कमल संयुक्त सचिव चुनी गयी है। श्रवण दावुलुरी को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

Ravi sharma

Learn More →