अमोरा में आज से हुआ श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ-अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट,जाँजगीर चाँपा

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा — जिले के नवागढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमोरा (महन्त) में स्वर्गीय मोंगरा देवी तिवारी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। जिसके व्यासपीठ पंडित श्री नेहरू प्रसाद पांडेय एवं बरन केशव पांडेय जी हैं। आज व्यासाचार्य ने श्रीमद्भागवत महात्म्य की कथा सुनाते हुये कहा कि पूर्व जन्मों के अनेकों पुण्यों के फल से ही श्रीमद्भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मिलता है। कल 22 नवंबर को व्यास शुक जन्म , परीक्षित जन्म , वराह अवतार , हिरण्याक्ष वध , 23 नवंबर को कपिल गीता , शिवसती चरित्र , ध्रुव चरित्र, ऋषभ देव चरित्र. 24 नवंबर को प्रहलाद चरित्र , गजेंद्र मोक्ष 25 नवंबर को समुद्र मंथन , वामनावतार , रामावतार , कृष्ण जन्मोत्सव . 26 नवंबर को पूतना वध , बाल कृष्ण लीला, गोवर्धन लीला, रासलीला , रुख्मणी विवाह . 27 नवंबर जरासंध वध, कृष्ण पटरानियों का विवाह , सुदामा चरित्र , 28 नवंबर परीक्षित मोक्ष , संपूर्ण भागवत गीता, तुलसी वर्षा, सहस्त्रधारा, हवन , तर्पण एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी। कथा प्रतिदिन सुबह 09:30 बजे से 12:30 बजे तक एवं सायं 03:00 बजे से 06:00 बजे तक होगी।

Ravi sharma

Learn More →