हम विरोधी हो सकते हैं लेकिन दुश्मन नहीं — विडेन,जाने क्यो नहीं है अब तक तस्वीर साफ-वाशिंगटन

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
———————————
वाशिंगटन — विश्व की सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी अगले राष्ट्रपति को लेकर तस्वीर साफ नही हो सकी है। हालांकि एक ओर जहाँ डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीद्वार जो विडेन जीत के बेहद करीब हैं वहीं डोनाल्ड ट्रंप बहुमत से काफी पीछे हैं। माना जा रहा है कि विडेन जीत के साथ अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे, लेकिन इसमें अभी भी संशय है। इस बीच जॉर्जिया में वोटों की गिनती फिर से हो रही है जहाँ पहले विडेन बढ़त बनाये हुये थे। दोनों उम्मीदवार लगातार अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन मुकाबला किसी एक के हाथ ही लग सकता है। फिलहाल विडेन एरिजोना, जॉर्जिया और पेनसिल्वेनिया में ट्रंप पर बढ़त बनाये हुये हैं। इस बीच विडेन ने कहा ‘मैं जानता हूंँ कि इस मुश्किल चुनाव के बाद तनाव बढ़ सकता है लेकिन हमें शांति बनाये रखना है , हम विरोधी हो सकते हैं लेकिन दुश्मन नहीं। उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि पूरा देश उनके पीछे हैं और वे स्पष्ट बहुमत से जीतेंगे। इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव इसलिये भी काफी चर्चित है क्योंकि जो विडेन ने उपराष्ट्रपति पद के लिये भारतीय मूल की कमला हैरिस को चुना है। समय के साथ साथ अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का रोमांच इस मुद्दे पर लगातार बढ़ते जा रहा है कि यूएस की कमान इस बार किनके हाथों में जायेगी। इस पर अमेरिकियों के साथ साथ पूरे दुनी भर की नजरें टिकी हुई है।

कहांँ कितने वोट हैं  ?
————————-
वैसे ये भी देखना अमेरिकी चुनावों को समझने में मदद कर सकता है कि किस राज्य में कितने इलेक्टोरल वोट हैं। सबसे पहले बात करते हैं कैलीफोर्निया की. यह 55 इलेक्टोरल वोटों के साथ सबसे ऊपर है यानि सबसे अहम है। इसके बाद टेक्सास में 38 वोट हैं , फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क दोनों के पास 29 वोट हैं, जो कुल मिलाकर 58 हैं। इलिनोइस और पेन्सिल्वेंनिया के पास 20-20 वोट हैं , ओहियो भी अहम राज्य है, जहांँ 18 वोट हैं। जॉर्जिया और मिशिगन में 16-16 वोट होते हैं , नॉर्थ कैरोलिना में 15 इलेक्टोरल वोट आते हैं , न्यूजर्सी में 14, जबकि वर्जीनिया में 13 वोट हैं। पॉलिटिकल हेडक्वार्टर वॉशिंगटन में 12 इलेक्टोरल वोट हैं। अरिजोना, इंडियाना, मैसाचुसेट्स और टेनेसी में 11-11 वोट आते हैं. इसी तरह से मेरीलैंड, मिनेसोटा, मिसौरी और विंस्कॉसिन में कुल 40 इलेक्टोरल वोट हैं। अलबामा, कोलैरेडो और साउथ कैरोलिना में 09-09 वोट हैं। केंटकी और लूसियाना में कुल 16 इलेक्टोरल वोट हैं। कनेक्टिकट, ओक्लाहोमा और ओरेगन में बराबरी से 21 वोट बंटे हुये हैं। अरकंसास, लोवा, कंसा, मिसिसिपी, नेवादा और उताह में कुल 36 इलेक्टोरल वोट हैं , न्यू मैक्सिको और वेस्ट वर्जीनिया में 05-05 वोट हैं। हवाई, न्यू हैंपशायर और रोड आइलैंड में 04-04 वोट आते हैं , बाकी राज्यों में तीन-तीन के हिसाब से इलेक्टोरल वोट बंटे हुये हैं। इस तरह से कुल 538 वोट होते हैं, जो अमेरिका में राष्ट्रपति कौन बनेगा, ये तय करते हैं।

Ravi sharma

Learn More →