हमेशा के लिये थम गई स्वर कोकिला लता की आवाज़-मुम्बई

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
➖➖➖➖➖➖➖➖
मुम्बई – मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रही स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में आज अपनी अंतिम सांस ली। लता के निधन पर भारत समेत दुनियां भर के राजनीतिक और फिल्मी दिग्‍गज हस्तियों ने शोक जताया है। उनको कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था , लता दीदी की उम्र को देखते हुये डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था। आठ जनवरी से वो लगातार जीवन और मौत के बीच संघर्ष ही कर रही थीं। डाक्टरों की अथक प्रयास और सोशल मीडिया पर चले अफवाहों के बीच उन्होंने अंततः आज दुनियां को अलविदा कह ही दिया। लता मंगेशकर का म्यूजिक इंडस्ट्री में योगदान अतुलनीय था , जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। अपने 78 साल के केरियर में लता मंगेशकर ने 25 हजार गाने गाये , लता को कई सारे पुरस्कारों से नवाजा गया था। वे तीन बार नेशनल अवॉर्ड विनर रही थीं , इसके अलावा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और भारत रत्न से भी उन्हें नवाजा गया था। लता मंगेशकर ने पांच साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने भाई-बहनों के बेहतर भविष्य के लिये शादी नहीं की थी। लता मंगेशकर चाहे ये दुनियां छोड़कर चली गई हैं , लेकिन अपने सदाबहार गानों की विरासत फैंस के लिये छोड़ गई हैं। लता दीदी के गानों ने उन्हें इस दुनियां में अमर कर दिया है।

Ravi sharma

Learn More →