स्वामी अग्निवेश का उपचार के दौरान हुआ निधन-नईदिल्ली

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
———————————–

नई दिल्ली — सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज के प्रतिष्ठित नेता स्वामी अग्निवेश का दिल्ली अस्पताल में आज देर शाम निधन हो गया। गौरतलब है कि विगत दिनों उन्हें नई दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज (ILBS) में भर्ती कराया गया था। जहाँ आज कार्डियक अरेस्ट हुआ , उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। लिवर सिरोसिस से पीड़ित अग्निवेश को कई प्रमुख अंगों ने काम करना बंद कर दिया तो मंगलवार से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर पैनी नजर रख रही थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। गौरतलब है कि 21 सितंबर, 1939 को जन्मे स्वामी अग्निवेश सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिये जाने जाते थे।इन्होंने 1970 में अग्निवेश ने आर्य सभा नाम की राजनीति पार्टी बनायी थी। वर्ष 1977 में वे हरियाणा विधासनभा में विधायक चुने गये और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे। वर्ष 1981 में उन्होंने बंधुआ मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापनी की। उन्होंने 2011 में अन्ना हजारे की अगुवाई वाले भ्रष्टाचार-विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। हालांकि बाद में मतभेदों के चलते वह इस आंदोलन से दूर हो गये थे। वे धार्मिक मामलों में वार्ता के लिये एक वकील भी हैं।इसके अलावा वे सामाजिक सक्रियता के विभिन्न क्षेत्रों में शामिल हैं, जिसमें कन्या भ्रूण हत्या और महिलाओं की मुक्ति के खिलाफ अभियान शामिल हैं।

Ravi sharma

Learn More →