सीएनएलयू,पटना में राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ — पटना

पटना — आज चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय,पटना में राष्ट्रीय महिला आयोग,नई दिल्ली के द्वारा आयोजित महिला जनप्रतिनिधियों के क्षमता वर्धन पर तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला जनप्रतिनिधियों के कार्यों में दक्षता प्रदान करना है। यह कार्यशाला मुख्यतः पंचायती राज संस्थान,पटना,वैशाली के साथ-साथ पटना नगर निगम के महिला जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित की गई है।

आज उद्घाटन सत्र में प्रोफेसर डॉ० एसपी सिंह,संकाय अध्यक्ष,सामाजिक विज्ञान ने अतिथियों का स्वागत किया और इस कार्यशाला के बारे में अवगत कराया।इसी क्रम में पटना नगर निगम के महापौर श्रीमती सीता साहू ने महिला जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी से अपने पद का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव श्री ए के चौधरी ने भी अपने समय के कुछ दृष्टांतों के माध्यम से महिला जनप्रतिनिधियों को जागरूक किया और सचेत रहने कि बात कही, साथ ही प्रधान पति की सोच से बाहर आने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद वैशाली जिले के एसडीएम सुश्री निशा, आईएस ने भी अब तक के अपने अनुभवों को साझा करते हुए महिला जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार और भूमिका के बारे में जागरूक किया।

श्री मनोरंजन प्रसाद श्रीवास्तव कुलसचिव,सीएनएलयू पटना ने महिला जनप्रतिनिधियों और सरकार के कर्मचारीगणों को भविष्य में एक साथ संवाद कराने की बात कही और सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

प्रोफेसर डॉ० एसपी सिंह ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यशाला को विभिन्न विषयों में बांटा गया है जैसे महिलाओं के अधिकार, महिलाओं के लिए कानून, राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका, महिलाओं की तस्करी,नेतृत्व क्षमता वृद्धि,संवाद स्थापित करने के तरीके आदि पर शाम 4:00 बजे तक कक्षाएं चलाई गई,जो आगामी 24 जून 2023 तक चलेंगे।

उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 80 महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। महिला जनप्रतिनिधियों के क्षमता वर्धन, विकास हेतु अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

Ravi sharma

Learn More →