राज्यपाल कल से तीन दिवसीय दिल्ली और नागपुर दौरे पर,अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट- रायपुर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — महामहिम राज्यपाल अनुसुईया उइके कल 30 जनवरी से 01 फरवरी तक तीन दिवसीय दिल्ली और नागपुर प्रवास पर रहेंगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 30 जनवरी की रात 08:20 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से विमान द्वारा रवाना होगी और रात 10:00 बजे आई.जी.आई. विमानतल नई दिल्ली पहुंँचेंगी। राज्यपाल उइके 31 जनवरी को सुबह 10:00 बजे राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां से शाम 07:20 बजे नई दिल्ली से रवाना होंगी और रात 08:55 को नागपुर पहुंँचेंगी। राज्यपाल 01 फरवरी को सुबह 11:00 बजे स्मृति मंदिर रेशमबाग में आयोजित ‘राष्ट्रीय महिला अधिवेशन’ में शामिल होंगी। इसके बाद राज्यपाल शाम 05:00 बजे विमान द्वारा रायपुर के लिये रवाना होंगी और शाम 05:45 बजे पहुंँचेंगी।

Ravi sharma

Learn More →