मुख्यमंत्री के लोकवाणी का प्रथम प्रसारण कल-रायपुर

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिये मासिक रेडियो वार्ता ‘‘लोकवाणी‘‘ शुरू कर रहे है। लोकवाणी का पहला प्रसारण कल 11 अगस्त रविवार को सुबह 10ः30 बजे से 10ः55  बजे तक छत्तीसगढ़ में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से किया जायेगा। लोकवाणी का प्रसारण प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से किया जायेगा। लोकवाणी के जरिये प्रदेश की जनता की बात अब सीधे मुख्यमंत्री के साथ होगी। पहले प्रसारण का विषय ‘‘खेती एवं ग्रामीण विकास रखा गया है।

Ravi sharma

Learn More →