महामहिम राष्ट्रपति 28 को रहेंगे वृँदावन दौरे पर-अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-नई दिल्ली

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — करीब चार घंटे के प्रवास पर बाँकेबिहारी की नगरी में 28 नवंबर को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वृंँदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में 26 करोड़ की लागत से बने शारदा ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। इनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। इन सभी के उतरने के लिये अक्षयपात्र में चार हैलीपैड बनाये गये हैं। सुरक्षि की दृष्टि से पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त पहरा कर दिया गया है और अभी से सघन जाँच जारी है। वहीं अधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित रूट मार्ग का निरीक्षण कर नगर निगम को मार्ग से अतिक्रमण एवं गंदगी हटाने के निर्देश दिये हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस अस्पताल में पहली बार देश के राष्ट्रपति आ रहे हैं जो कि सौभाग्य की बात है। सेवाश्रम में महामहिम 45 मिनट ठहरेंगे। सबसे पहले मिशन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। उसके बाद प्रात: 10:00 बजे राष्ट्रपति शारदा ब्लॉक का उद्घाटन करने के साथ शारदा ब्लॉक में रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं का अवलोकन करेंगे। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा नवीन ब्लॉक का टीजर उन्हें दिखाया जायेगा। इसके बाद राष्ट्रपति परिसर में बने स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में जायेंगे जहाँ राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे निकुंज वन व अक्षयपात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। महामहिम राष्ट्रपति वृँदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी की दर्शन करने भी जा सकते हैं।

28 नवंबर को राष्ट्रपति के आगमन का कार्यक्रम

महामहिम का 28 नवंबर को प्रात: 09:50 बजे वृंदावन अक्षयपात्र हैलीपैड आगमन। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम प्रात: 10:00 बजे से 10:45 बजे तक। निकुंज वन आगमन प्रात: 10:55 बजे से 11:00 बजे तक। निकुंज वन आश्रम में पूर्वाह्न 11:00 बजे से 11:45 बजे तक। अक्षय पात्र फाउंडेशन आगमनदोपहर 11:45 बजे से 11:50 बजे तक। अक्षय पात्र का अवलोकन दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे तक। अक्षय पात्र में अन्य कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे ये 01:30 बजे तक।

Ravi sharma

Learn More →