मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी नही रहे

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

भोपाल — मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी का आज 91वर्ष में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिससे उन्हें भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनका जन्म 14 जुलाई, 1929 को हुआ था। वह 1951 में भारतीय जनसंघ के सदस्य बने। 1955 में हाटपीपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। 1962 से निरन्तर बागली क्षेत्र से विधायक बने। आपातकाल के दौरान एक महीने अंडरग्राउंड रहने के बाद 28 जुलाई 1975 को विधानसभा के गेट पर गिरफ्तार हुए। 19 माह तक मीसा में नजरबंद रहे। 24 जून 1977 को कैलाश जोशी मध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। हालांकि 1978 में अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Ravi sharma

Learn More →