मशहूर सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को मिला,वैश्विक शांति राजदूत पुरस्कार-

वैश्विक शांति राजदूत पुरस्कार से नवाजे गये, मशहूर सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र

मोतिहारी,पूर्वी चंपारण-गांधी की कर्मभूमि चंपारण में दो दिवसीय ग्लोबल गांधी पीस कॉन्फ्रेंस के समापन अवसर पर बुधवार की शाम जिले गांधी संग्रहालय में आयोजित विश्व गांधी शांति सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य मंच से मशहूर सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को ग्लोबल पीस अम्बेसडर अवार्ड से नवाजे गये। मधुरेन्द्र को यह पुरस्कार कला संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रख्यात गांधीवादी डॉ शुभो राय व ख्वाब फाउंडेशन के संस्थापक ई मुन्ना कुमार ने संयुक्त रूप दिया। डॉ राय ने कहा कि मधुरेन्द्र बालू पर आकृति बनाकर बापू की विचारों को अद्भुत ढंग से विश्व भर के लोगों को सत्य अहिंसा और शांति का संदेश दिया हैं। ऐसे होनहार कलाकार का हमलगों के बीच होना गर्व की बात हैं।

मशहूर रेत कलाकार सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को मिला, “ग्लोबल पीस अम्बेसडर अवार्ड”

बता दे कि विश्वविख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने बुधवार को मोतिहारी के गांधी संग्रहालय परिसर में रखें बालू पर महात्मा गांधी की विशाल आकृति बनाकर देश के 92 वर्षीय सुप्रसिद्ध गांधीयन पदमश्री डॉ एसएन सुब्बा राव सहित देश- विदेश व कई प्रदेशों से आये हुए गांधी सैलानियों को भी अपनी अद्भुत कलाकृति को लोहा मनवा दिया।

गौरतलब हो की अभी तक मधुरेन्द्र को अपनी बेहतरीन कला प्रदर्शन के बल पर सैकड़ों राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से नवाजा जा चुका हैं।

मौके पर गांधीवादी डॉ एसएन सुब्बाराव, डॉ. साकेत कुशवाहा, प्रो. नवल किशोर यादव, सागर सूरज, गांधीवादी रामपुकार सिन्हा, नीरज सिन्हा, ई अरुण पंडित, मिथलेश, मनीष सिसोदिय समेत देश दुनिया के कोने-कोने से जैसे श्रीलंका, नेपाल, भूटान, मलेशिया, बांग्लादेश आदि से आये हुए प्रतिभागी अतिथियों ने भी मधुरेन्द्र को बधाई दिया।

Ravi sharma

Learn More →