प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज,फैला जन आक्रोश,पटना-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

पटना — बिहार में आये दिन महिलाओं पर हो रहे दुष्कर्म , छेड़छाड़ , आगजनी के आरोपियों के खिलाफ फांसी की माँग करने के दौरान प्रशासन द्वारा आज हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। सामाजिक संगठन के पदाधिकारी मनीष हिन्दू जी पर किया गया लाठीचार्ज अत्यंत ही निंदनीय घटना है। इसके लिये बिहार प्रशासन के खिलाफ बहुत जल्‍द आक्रोश मार्च की जायेगी।
गौरतलब है कि बिहार में लगातार हो रहे जघन्य अपराधों पर शीघ्र कार्यवाही की माँग को लेकर आज बिहार की राजधानी पटना के शहीद करगिल चौक गांधी मैदान पर समस्त हिन्दूवादी संगठन एवं पटना जिला के निवासियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान मनीष हिन्दू जी पर किये गये लाठीचार्ज से उन्हें काफी अन्दरूनी चोटें आयी हैं। समस्त हिन्दूवादी संगठनों ने इसकी कड़ी निंदा करते हुये बहुत जल्द बिहार प्रशासन के खिलाफ आक्रोश मार्च करेगी।

Ravi sharma

Learn More →