पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर छत्तीसगढ़ में एक दिन का राजकीय शोक

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — संयुक्त मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर छत्तीसगढ़ में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा है कि…”मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ। ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे। ऊँ शान्ति:। राजकीय शोक में राज्य में कोई भी सांस्कृतिक गतिविधियांँ आयोजित नहीं की जायेंगी वहीं राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

Ravi sharma

Learn More →