पुरी तट पर बिहार के रेत कलाकार मधुरेन्द्र का जलवा,” सेव मरीन लाइफ” लिख समुद्री जीवों को बचाने का दिया संदेश-

ओड़िसा में समुन्द्र देव आकृतियां बनी आकर्षण,मधुरेन्द्र ने डॉल्फिन बनाकर दिया जल-जीवन का संदेश

भुनेश्वर-अंतराष्ट्रीय रेत कला उत्सव में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन बिजबनी गांव निवासी मशहूर युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र अपनी कलाकृति से खुब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मधुरेन्द्र समुन्द्र से विलुप्त हो रहे जीवों के लिए काफी चिंतित हैं। इन्होंने मंगलवार को ओड़िसा के चंद्रभागा समुन्द्र तट पर आयोजित पांच दिवसीय उत्सव के तीसरे दिन जलीय जीवों की रक्षा के लिए बालू पर “सेव मरीन लाइफ” लिख कर पदमश्री सुदर्शन पटनायक का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित किया। बालू से बनी जल में रहने वाले जीवों की जीवन पर आधारित कलाकृतियां उकेर उनके रक्षा का संदेश भी दे रहीं हैं। यह लोगों को खूब लुभा रहीं हैं। मौके पर उपस्थित आयरलैंड, कनाडा, रसिया, डेनमार्क, टॉगों, व श्रीलंका आदि शार्क देशों के सैंड आर्टिस्टों ने भी मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना की।

Ravi sharma

Learn More →