नये विधानसभा भवन में लगी आग,कारण अज्ञात, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट- राँची-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

राँची — झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित कुटे में बने झारखंड के नये विधानसभा भवन में आज अचानक आग लग गयी जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। झारखंड विधानसभा के नये भवन में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसका सही रूप से पता नहीं चल पाया है कि आग लगने की मुख्य वजह क्या है ? मौके पर फायर बिग्रेड की टीम के अलावे कई अधिकारी भी पहुंँचे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंँची समाचार लिखे जाने तक आग को बुझाने का काम जारी है। घटनास्थल पर प्रशासन के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। अब तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है।

Ravi sharma

Learn More →