ईलाज के दौरान हुई समाज कल्याण विभाग के संचालक चंद्रकांत उइके की मौत,अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-रायपुर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर – समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के संचालक चंद्रकांत उईके (55 वर्षीय) का आज दोपहर मुम्बई के कैंसर अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से मुंबई के रहेजा कैंसर अस्पताल में भर्ती थे।
राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS प्रमोट हुये चंद्रकांत उईके राज्य में डीपीआर और लोक सेवा आयोग में सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे। चंद्रकांत उईके 2015 में आईएएस अवार्ड हुये थे। जानकारी के मुताबिक चंद्रकांत उईके पेनक्रियाज कैंसर से पीड़ित थे। दो महीने पहले ही उन्हें कैंसर डिटेक्ट हुआ था, जिसके बाद उन्हें टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पंद्रह दिन पहले टाटा मेमोरियल अस्पताल से रहेजा कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहांँ ईलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गयी। वे मूलत: उत्तर बस्तर कांकेर के निवासी थे लेकिन विगत कई वर्षों से दुर्ग में निवास करते थे।

Ravi sharma

Learn More →