नगर पालिका चुनाव के लिये भी तय हुआ आरक्षण-अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-रायपुर

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — प्रदेश के 13 नगर निगम के साथ साथ 44 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिये भी आज आरक्षण तय हुआ। जिसमें अनुसूचित जाति के लिये छह, अनुसूचित जनजाति  के लिये पाँच और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 11 नगर पालिका आरक्षित रखे गये हैं वहीं 21 नगर पालिका में अध्यक्ष का पद अनारक्षित हैं।
अनारक्षित नगर पालिकाओं में किरंदुल, सुकमा, कांकेर, कवर्धा, जामुल, कुम्हारी, दल्लीराजहरा, बालोद, बेमेतरा, महासमुंद, तिल्दा-नेवरा, गोबरा नवापारा, गरियाबंद, बलौदा बाजार, खरसिया, चांपा, सक्ती, कटघोरा, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़ और बैकुंठपुर शामिल हैं, इसमें खरसिया, कांकेर, बेमेतरा, सक्ती, बैकुंठपुर और तिल्दा-नेवरा महिला के लिये आरक्षित रखा गया है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित नगर पालिकाओं में बागबहरा, सारंगगढ़ शामिल हैं. इनमें से बागबहरा और सारंगढ़ महिला के लिये आरक्षित है।अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित नगर पालिकाओं में नारायणपुर, दंतेवाड़ा शामिल हैं। इनमें से नारायणपुर और दंतेवाड़ा नगरपालिका को महिला के लिये आरक्षित रखे गये हैं वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये बड़े बचेली (महिला), कोंडागांव (महिला), खैरागढ़, आरंग, तखतपुर, शिवपुर चरचा,  सरायपाली,भाटापारा महिला, अहिवारा, दीपिका (महिला) के लिये आरक्षित है।

Ravi sharma

Learn More →