जवान ने खुद पर गोली चलाकर की खुदकुशी, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-नारायणपुर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नारायणपुर — सीएएफ कैम्प में सुरक्षा बल के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। अभी खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन इस घटना से कैम्प सहित अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान अनिल यादव करीमपुर (बलिया) उत्तरप्रदेश निवासी जो ओरझा थाना क्षेत्र में सीएएफ में पदस्थ था। बीती रात उनसे अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। कैम्प में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंँचे तो अनिल यादव जमीन पर लहुलुहान पड़ा था। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। समाचार लिखे जाने तक जवान के खुदकुशी करने का कारण पता नही चल सका है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Ravi sharma

Learn More →