छठ के लिये दुर्ग से पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — बिहार एवं झारखंड राज्य में छठ पर्व में होनेवाली भीड़ को देखते हुये रेलवे विभाग ने दुर्ग से पटना के बीच 18 कोच की स्पेशल ट्रेन चलाये जाने की तैयारी पूरी कर ली है। इस छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 अक्टूबर से 03 नवंबर के बीच होगा जिसमें बिहार और झारखंड यात्रीगणों को विशेष लाभ मिलेगा। छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 08793 दुर्ग से और 08794 पटना से चलेगी। यह ट्रेन दुर्ग से गुरुवार को 16:00 बजे छूटकर 16:50 बजे रायपुर, 19:00 बजे बिलासपुर, 19:43 बजे चांपा, 20:41 बजे रायगढ़, 20:05 बजे झारसुगुड़ा, 23:35 बजे राउरकेला, 02:45 बजे हटिया, 03.05 बजे रांची, 09:10 बजे गया और शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे पटना पहुंँचेगी। इसी तरह वापसी में रविवार को 20:45 बजे पटना से छूटकर सोमवार 19:10 बजे दुर्ग पहुंँचेगी।

Ravi sharma

Learn More →