ख्यातिप्राप्त शिशु रोग विशेषज्ञ डा० उत्पलकांत का निधन-नईदिल्ली

नई दिल्ली — बिहार के वरिष्ठ डॉक्टर और एशिया फेम शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. उत्पलकांत का आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे लम्बे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र सहित बिहार भर में शोक की लहर दौड़ गई है। वे बिहटा थाना क्षेत्र के अमहारा गांव के मूल निवासी थे। बिक्रम इलाके से उनका बहुत अधिक लगाव था। उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह इस क्षेत्र के वर्तमान विधायक भी हैं। वे राजधानी पटना ही नहीं बल्कि बिहार-झारखंड सहित एशिया के नामी शिशु रोग विशेषज्ञों में से एक थे। उनके निधन पर पूर्व मंत्री और विधान पार्षद नीरज कुमार सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि डॉक्टर उत्पल कांत का निधन हमारे लिये आत्मिक कष्टप्रद है। ये ना सिर्फ प्रदेश के गौरव थे बल्कि हमारे पारिवारिक सदस्य थे। उनका निधन चिकित्सा क्षेत्र और निजी तौर पर हमारे लिये भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भगवान से शोकसंतप्त परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान कर दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Ravi sharma

Learn More →