खुँखार नक्सली सुखदेव और प्रमिला सहित सात नक्सली ढेर-रायपुर

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

राजनादगांव — राजनांदगांव जिले से लगे महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांच महिला और दो पुरुष सहित सात नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव बरामद करने के साथ ही एके-47, 303 राइफल,12 बोर बंदूक सिंगल शॉट रायफल सहित और अन्य गोला बारूद बरामद हुआ है। वहीं इस मुठभेड़ में एक पुलिस जवान को भी गोली लगी। मारे गये सातों नक्सली की हुई पहचान हो गई है। सभी नक्सली दर्रेकसा एरिया कमेटी के सदस्य थे।

मारे गये नक्सलियों में दर्रेकसा एरिया कमेटी सचिव 08 लाख का ईनामी , सुखदेव 05 लाख की ईनामी , प्रमिला दर्रेकसा एरिया कमेटी सदस्य 05 लाख की ईनामी , सीमा दर्रेकसा एरिया कमेटी सदस्य 05 लाख की ईनामी , मीना दर्रेकसा एरिया कमेटी सदस्य 05 लाख का ईनामी , रितेश दर्रेकसा कमेटी सदस्य 02 लाख की ईनामी , ललिता प्लाटून नंबर 1 सदस्य 02 लाख रुपये का ईनामी ,
मुठभेड़ में मारे गये सुखदेव और प्रमिला इन दोनों पर मध्यप्रदेश महाराष्ट्र और छत्तीसगढ में दर्जनों अपराध दर्ज रहे हैं। सुखदेव और प्रमिला पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को मिला दें तो पचास लाख से उपर का ईनाम घोषित था।

Ravi sharma

Learn More →