कामधेनु सेना प्रदेश सचिव के मायका पक्ष ट्रस्ट ने कोरोना आपदा में किया एक लाख ग्यारह हजार का सहयोग,अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट- जाँजगीर चाँपा-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा — लक्ष्मीनाथ गंगा प्रसाद तिवारी सेवा ट्रस्ट लिंक रोड जांजगीर बनारी द्वारा कोरोना आपदा में सहयोग हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपये की सहायता राशि दान स्वरूप ऑनलाइन प्रेषित की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये देश के सबसे बड़े गो रक्षार्थ राष्ट्रीय संगठन कामधेनु सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव शिखा चैतन्य द्विवेदी ने बताया कि लक्ष्मीनाथ गंगा प्रसाद तिवारी सेवा ट्रस्ट जांजगीर को उनके मायके पक्ष बनारी के रामकुमार तिवारी द्वारा अपने पिता स्वर्गीय गंगा प्रसाद तिवारी एवं दादा स्वर्गीय लक्ष्मी नाथ तिवारी के स्मृति में सन 2016 में स्थापित किया गया था। इसका मुख्य कार्यालय रघुपति भवन लिंक रोड जांजगीर में स्थापित है। यह ट्रस्ट विगत चार वर्षों से सामाजिक सेवा एवं अन्य कार्यों में सेवारत है। ट्रस्ट के सभी सदस्यों की 25 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक में करोना महामारी में सहायता हेतु दान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया था। वीडियो कांफ्रेंसिंग में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राजकुमार तिवारी , उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी , सचिव राजेश पांडेय , सदस्यगण ऋषि कुमार तिवारी , बसंत तिवारी , अरविंद तिवारी , अविनाश तिवारी , अनुराग तिवारी , अभिनव शर्मा , अरविंद सिंह , सत्य प्रकाश कश्यप , संदीप तिवारी , अभिषेक तिवारी , आशीष तिवारी , अंकित अमित तिवारी, आकांक्षा तिवारी, निधि तिवारी, पूजा तिवारी,प्रियंका, पुरवा,सोनल तिवारी आशीष दुबे सोनू शुक्ला राहुल शर्मा, अचला राजेश शर्मा, संध्या बिनोद तिवारी, सविता विवेक पांडेय , शुभ्रा मनोज तिवारी एवं देश के सबसे बड़े गौ रक्षार्थ राष्ट्रीय संगठन कामधेनु सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव शिखा चैतन्य द्विवेदी आदि उपस्थित थे। इनके द्वारा कोरोना आपदा सहायता राशि एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये को इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा ट्रस्ट के सभी दानदाताओं एवं सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया तथा सतत सकिय सहयोग बनाये रखने की अपील के साथ इस विपत्ति की घड़ी में सभी सदस्यों को सामाजिक सेवा एवं सहयोग हेतु तत्पर रहने का अनुरोध किया। सहायता राशि ऑनलाइन प्रेषित किये जाने की सूचना व्हाट्सएप से ट्रस्ट के सचिव श्री राजेश पांडे द्वारा कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक एवं अनुविभागीय अधिकारी जांँजगीर मेनका प्रधान जी को सूचित किया गया तथा आगे भी सहयोग के लिये आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध होने का निवेदन प्रेषित किया गया।

Ravi sharma

Learn More →