कातिलाना हमले का उपचार करा रही बहन ने भी तोड़ा दम- अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट, मुंगेली-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

मुंगेली — अपने नशेड़ी भाई के कातिलाना हमले से घायल होने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रही बहन ने भी अपना दम तोड़ दिया।
गौरतलब है कि कल रामगोपाल तिवारी वार्ड में पंप आपरेटर धनीराम यादव का पुत्र अनिल (सोनू) अपनी माँ सुनीता यादव से पैसा मँगा तब माँ ने उसे नही दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने माँ पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उनका धड़ शरीर से अलग कर दिया। इसी बीच बचाव करने उनकी बहन मधु यादव भी आ पहुँची तब इसने उस पर भी कातिलाना हमला कर दिया। इस घटना से मांँ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बहन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी को पुुुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेज दिया गया है।

Ravi sharma

Learn More →