आसाम की पूर्व मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा का आस्ट्रेलिया में निधन-नईदिल्ली

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
———————————–

नई दिल्ली — आसाम की पूर्व मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर (84 वर्षीया) का लंबी बीमारी पश्चात आस्ट्रेलिया में निधन हो गया है। वे आसाम की पहली महिला मुख्यमंत्री थी। वे पिछले कुछ सालों से अपने बेटे के साथ आस्ट्रेलिया में रह रही थी। उन्होंने आसाम में छह दिसंबर 1980 से लेकर 30 जून 1981 तक कांग्रेस की सरकार चलायी थी। वे चार बार विधायक रहीं और 1988 में राज्यसभा सदस्य बनीं। वर्ष 2011 में कांग्रेस का दामन छोड़ एआईयूडीएफ में शामिल हो गयी थीं। वर्ष 2018 में आसाम में जारी हुये एनआरसी (नैशनल रजिस्टर आफ सिटिजन) के फाइनल ड्राफ्ट में उनका नाम नही होने से वे काफी चर्चित रहीं। उनके निधन के बाद पीएमओ इंडिया, कांग्रेस सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तैमूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये ट्वीट किया, आसाम के विकास में उनके योगदान को याद रखा जायेगा. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

उनके निधन पर आसाम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दु:ख जताते हुये ट्वीट कर कहा है – आसाम की पूर्व मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर के आकस्मिक निधन से दुखी हूंँ। दिवंगत आत्मा के लिये प्रार्थना करते हुये मैं उनके परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों को अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूंँ।

Ravi sharma

Learn More →