पाँचवें चरण की 51 सीटों पर आज शाम थम गया चुनावी शोर-नई दिल्ली-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में होना तय है जिसमें अब तक चार चरणों में अब तक मतदान हो चुका है । लोकसभा चुनाव 2019 के 06 मई को होने वाले पांचवे चरण के चुनाव प्रचार प्रसार का शोरगुल आज शाम थम गया। इस चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान होगा। जिसमें सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश की 14 सीटों पर चुनाव होना है। इन चरण में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, जयंत सिन्हा, राजीव प्रताप रूडी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अर्जुनराम मेघवाल, पूनम सिन्हा समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा।

इस चरण में पूरी देश की निगाहें टिकी हुई है उनमें अहम सीट है अमेठी की, जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने भाजपा उम्मीदवार और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हैं। रायबरेली सीट पर यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के सामने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह मैदान में हैं। इसके साथ ही यूपी की लखनऊ की सीट पर भाजपा नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का मुकाबला कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम और सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा से है।
इसी तरह बिहार में मधुबनी सीट पर महागठबंधन के बद्री पुर्वे के सामने भाजपा के अशोक यादव और पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद हैं, जो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हाजीपुर से लोकजनशक्ति पार्टी के पशुपति कुमार पारस का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शिवचंद्र राम से है। सारण सीट पर राजद के चंद्रिका राय का मुकाबला भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से है। सीतामढ़ी सीट पर जदयू के सुनील कुमार पिंटू, महागठबंधन के अर्जुन राय तो निर्दलीय माधव चौधरी मैदान में हैं.झारखंड में हजारीबाग सीट से भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के सामने कांग्रेस नेता गोपाल साहू हैं। खूंटी में भाजपा के अर्जुन मुंडा का मुकाबला कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से है। रांची से भाजपा के संजय सेठ के सामने कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय मैदान में हैं। राजस्थान के बीकानेर से भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सामने कांग्रेस नेता मदनगोपाल मेघवाल हैं तो जयपुर ग्रामीण से केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को कांग्रेस की कृष्णा पूनिया टक्कर दे रही हैं।

इन सीटों पर होगा पाँचवें चरण का चुनाव —

उत्तर प्रदेश (14)

धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा

बिहार (5)

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर

झारखंड (4)

कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग

राजस्थान (12)

श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुन्झुनू, सीकर, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर

मध्य प्रदेश (7)

टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बेतूल

पश्चिम बंगाल (7)

बंगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग

जम्मू (2)

लद्दाख, अनंतनाग

Ravi sharma

Learn More →