ब्रह्मऋषि शांडिल राष्ट्र रत्न सम्मान से अस्मिता परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मानित-अयोध्या

अयोध्या- सरकारी एवं अ-सरकारी विश्व गुरु भारत अभियान,अयोध्या उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में ब्रह्मऋषि दिवस के सुअवसर पर ब्रह्म ऋषि शांडिल राष्ट्र रत्न सम्मान 2021 से सनातन धर्म रक्षक,समाजसेवी और राष्ट्र के प्रति उल्लेखनीय योगदान देने वाले,दृढ़ संकल्पित, समाज सेवी एवं अनुकरणीय व्यक्तित्व के दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए प्रथम सम्मान अस्मिता परिवार एवं अखिल भारतीय मठ मंदिर समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा अमरनाथ सिंह को दिया गया.

यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के युवा खेल संस्कृति कल्याण मंत्री श्री विवरत चंद्र कौशिक एवं धर्माचार्य स्वामी डॉ विशेषस्वरा नंदा जी महाराज कर्नाटक,आंध्र प्रदेश तथा वरिष्ठ समाजसेवीयो सहित संयुक्त रुप से दिया गया. वही धर्म,जन,राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पंच सरपंच संघ बिहार के अध्यक्ष अमोद कुमार निराला एवं जनहित चिंतक राजेश कुमार सिंह वैशाली को भी सम्मानित किया गया.


उक्त सम्मान श्री रामधीर तिवारी प्रबंधक,डॉ० कमल टावरी अंतरराष्ट्रीय पंचायती राज एवं समग्र ग्रामीण विकास संस्थान तथा लक्ष्मी ठाकुर सिंघल, महासचिव इंडो यूरोपीयन चेंबर ऑफ स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज, ब्रह्म ऋषि शांडिल धाम विशेष आध्यात्मिक क्षेत्र पारा ब्रह्म नंद प्रेम तिवारी कुचेरा वाया सेवरा अयोध्या द्वारा अंग वस्त्र ,प्रशस्ति पत्र एवं उत्कृष्ट मेडल शील्ड प्रदान कर दिया गया.गौरतलब है कि प्रथम सम्मान से सम्मानित होने का सौभाग्य बिहार के वैशाली जिले मे स्थित रामपुरिया दरबार निवासी धर्म रक्षक राजा अमरनाथ सिंह को प्राप्त हुआ. इस अवसर पर देश के सैकड़ों प्रबुद्धजन, संत, महात्मा, समाजसेवियों की गरिमामय उपस्थिति रही.

Ravi sharma

Learn More →