स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, गायघाट मे कंप्यूटर प्रतियोगिता का आयोजन

पटना-स्वयं सेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा अर्ली इयर्स कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी एवं सरकारी विद्यालय के कक्षा 1-2 में स्वयं सेविकाओं और किशोरियां द्वारा 2 घंटे कि शैक्षिक गतिविधियां की जाती है।इसके बदले में स्वयं सेविकाओं को शिक्षा के बदले शिक्षा कार्यक्रम से जोड़ कर कंप्यूटर एवं अंग्रेजी की आधारभूत दक्षता दी जाती है।

इन किशोरियों के लिए 9 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।इन संचालित केंद्रों के चयनित 32 किशोरियों के साथ प्रथम के प्रोजेक्ट कार्यालय गायघाट में कंप्यूटर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें प्रथम पुरस्कार पूजा कुमारी,द्वितीय पुरस्कार नंदनी कुमारी एवं तृतीय पुरस्कार अंशु राज को सील्ड एवं अन्य बालिकाओं को मेडल से सम्मानित किया गया।

स्वयं सेविका प्रतियोगिता में सम्मिलित हो काफी उत्साहित दिखी।इस कार्यक्रम का समापन प्रथम के कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।प्रतियोगिता को सफल बनाने में संस्था के फैकल्टी मोहमद नेहाल आलम, रोहित कुमार , गोविंदा कुमार, सन्नी कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ravi sharma

Learn More →