सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय पहुँचा-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली —  सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय लाया गया है। यहां पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा रखा। भाजपा शासित प्रदेश के कई मुख्यमंत्री, आम कार्यकर्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के कई नेता इस वक्त भाजपा मुख्यालय में सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जयाप्रदा, साक्षी महाराज, मनोहर लाल खट्टर, मनोज सिन्हा, महेश गिरी समेत कई बड़े नेता इस वक्त वहाँ पर मौजूद हैं।

Ravi sharma

Learn More →