सिवान– पंच सरपंच संघ के द्वारा निकली न्याय रथ यात्रा का किया गया भव्य स्वागत

गांधी जी एवं प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को किया कोटि-कोटि नमन

ग्रामीण मजिस्ट्रेट न्यायकर्ता के साथ अन्याय कर रही है सरकार – आमोद निराला

सिवान– बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ की ओर से निकली न्याय यात्रा आज सिवान पहुंची। जहां संघ के पदाधिकारियों,साथी,सहयोगियों के द्वारा सिवान के पवित्र बंधन मैरिज हॉल में न्याय यात्रा का भव्य स्वागत किया गया तथा कड़ी धूप में 6 किलोमीटर पदयात्रा करते हुए सीवान स्थित गांधी मैदान में यात्रा में शामिल लोगों ने कड़ी पहुंचकर गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा गांधी जी एवं प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को कोटि-कोटि नमन किया। जिसके बाद सम्मेलन कि शुरुआत हुई। सम्मेलन में आगत अतिथियों को अंगवस्त्र पुष्पमाला से सम्मानित किया गया।न्याय यात्रा सम्मेलन सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह एवं मंच संचालन सुनील कुमार तिवारी ने किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री निराला ने कहा कि 11 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम कचहरी को सशक्त करने हेतु न्याय यात्रा का पूरे बिहार में ऐतिहासिक स्वागत समर्थन मिल रहा है, आप सब धन्यवाद के पात्र हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने ओजस्वी संबोधन में कहा कि अब तक गांधी जी तरीके से आंदोलन चल रहा है यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो भगत सिंह के रास्ते इंकलाब जिंदाबाद एवं गांधी जी के करो या मरो नारों को बुलंद किया जाएगा। श्री यादव ने “अब आंदोलन जीत लेंगे लोग हमारे ग्राम कचहरी के, लड़ेंगे जीतेंगे, अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है, आदि नारों को बुलंद किया।संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने कहा कि सरकार ग्राम कचहरी के गाइडलाइन, पंचायती राज अधिनियम एवं गांधी जी के सपनों को धरातल पर उतारे।

वहीं महासचिव सुनील तिवारी ने कहा कि हम सभी सम्मानित पंच,उपसरपंच, सरपंच एकजुटता के बल पर सरकार को झुका के रहेंगे।आईटी सेल उपाध्यक्ष वशिष्ठ निषाद ने कहा कि हमारी मांगे पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो। संघर्ष के बल पर ही सफलता मिलेगी।

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।सारण जिला अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह, सिवान जिला सचिव कमलेश पटेल, राजू कुमार रजक, वीरेंद्र सिंह, तारा यादव, खुर्शीद आलम, झगरु यादव, रविंद्र सिंह, मनोज जायसवाल, अरमान भाई, दिलीप सिंह, श्वेता तिवारी, ममता देवी, ध्रुव शंकर महतो आदि ने चट्टानी एकता का परिचय देते हुए न्याय यात्रा को पुरजोर समर्थन किया एवं सरकार से जल्द मांग पूरा करने का मांग किया अन्यथा जल्द ही जुझारू आंदोलन चलाने का आह्वान किया।

Ravi sharma

Learn More →