समाजसेवी विनोद सिंह ने अरपापार में किया मास्क वितरण, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट- बिलासपुर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर — कोरोना वायरस कोविड-19 के खिलाफ चल रही जंग में न्यायधानी के लोग भी शामिल होते जा रहे हैं। बिलासपुर के लगभग सभी वार्डों में नगर निगम एवं अन्य राजनीतिक सामाजिक संगठनों की ओर से मास्क और सैनिटाइजर बांँटे जा रहे हैं। इसी क्रम में अरपापार सरकंडा क्षेत्र के शिव दुलारे मिश्रा वार्ड क्रमांक 66 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वस्फूर्त ढंग से लोगों के बीच कोरोना वायरस कोविड-19 को लेकर जन जागरण किया जा रहा है। लोगों से एक दूसरे के साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की बात की जा रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता , पत्रकार एवं समाजसेवी श्री विनोद सिंह ठाकुर द्वारा घर-घर जाकर लोगों को सावधान रहने की सलाह देने के साथ ही उन्हें मास्क और सैनिटाइजर भी प्रदान किये जा रहे हैं। इन्होने मास्क वितरण कर कोरोना संक्रमण के रोकथाम में अपना अमूल्य योगदान दिया है जिसकी वार्डवासियों ने लाभ उठाते हुये काफी प्रशंसा की। विनोद सिंह ने जनता से कहा कि सतर्कता ही कोरोना वायरस से बचाव का मूलमंत्र है। उन्होंने जनता से शासन प्रशासन के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने की अपील की है। मास्क वितरण में विशाल कुलकर्णी , मुकेश तिवारी एवं समीर सिंह का भी विशेष योगदान रहा।

Ravi sharma

Learn More →