संस्कृति मंत्री ने किया नाइजीरिया के कलाकारों का स्वागत-रायपुर

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
➖➖➖➖➖➖➖
रायपुर – राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आज नाइजीरिया के दस सदस्यीय कलाकारों का दल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गया है। कलाकारों के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य सरकार की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया। बताते चलें विदेशी कलाकारों की यह पहली टीम है जो रायपुर छत्तीसगढ़ पहुंची है। इसके साथ ही राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिये कलाकारों के आने का सिलसिला आज से शुरू हो गया है। इस महोत्सव में भाग लेने वाले लगभग सभी टीम 27 अक्टूबर तक पहुंच जायेंगे। 28 अक्टूबर को इन कला दलों के मार्चपास्ट के साथ भव्य एवं आकर्षक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज होगा।
नाइजीरिया के कलाकारों ने रायपुर के एयरपोर्ट पहुंचते ही छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया बोलकर अभिवादन स्वीकार किया। नाइजीरिया कला दल के प्रमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के माध्यम से आदिवासी कला संस्कृति एवं परंपरा को सहेजने एवं उनके संवर्धन के लिये किये जा रहे कार्य महत्वपूर्ण हैं। हम सब राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिये काफी उत्साहित हैं। राष्ट्रीय उत्सव में विभिन्न देशों एवं राज्यों के कलाकारों के शामिल होने से यह कार्यक्रम काफी मनोरंजक होगा। इस मौके पर संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सचिव अन्बलगन पी़. और संचालक विवेक आचार्य उपस्थित थे।
गौरतलब है कि रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर को भव्य समारोह में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश और विदेश के आदिवासी नर्तक दलों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जायेगी। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में 07 देशों के नर्तक दल सहित देश के 27 राज्यों तथा 06 केन्द्र शासित प्रदेशों के 59 आदिवासी नर्तक दल शामिल हो रहे हैं। इन नर्तक दलों में लगभग 1000 कलाकार शामिल होंगे , जिनमें 63 विदेशी कलाकार होंगे। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का यह द्वितीय आयोजन है। देश विदेश में इस आयोजन को काफी लोकप्रियता मिली है। इस वर्ष आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में श्रीलंका , उज्बेकिस्तान , स्वाजीलैण्ड , नाइजीरिया , पेलेस्टीन , माले और युगांडा के नर्तक दल हिस्सा लेंगे। वहीं मोरक्को के दल की भी इस आयोजन में शामिल होने की संभावना है।रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर को भव्य समारोह में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश और विदेश के आदिवासी नर्तक दलों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जायेगी। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में 07 देशों के नर्तक दल सहित देश के 27 राज्यों तथा 06 केन्द्र शासित प्रदेशों के 59 आदिवासी नर्तक दल शामिल हो रहे हैं। इन नर्तक दलों में लगभग 1000 कलाकार शामिल होंगे , जिनमें 63 विदेशी कलाकार होंगे। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे , प्रतिदिन 20-20 आदिवासी नर्तक दलों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जायेगी। महोत्सव के दौरान आदिवासियों की जीवन शैली , आदिवासी संस्कृति पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी तथा संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टाल भी होंगे। प्रदर्शनी में हाथकरघा वस्त्रों और हस्तशिल्प के स्टाल भी लगाये जायेंगे। विदेशों तथा अन्य राज्यों से आने वाले नर्तक दलों के रूकने की व्यवस्था रायपुर के विभिन्न होटलों और मेरिज हॉल में की गई है। आयोजन के सुचारू संचालन और व्यवस्थाओं की देखरेख के लिये जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों के लगभग 3500 अधिकारियों-कर्मचारियों को तैनात किया गया है। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन स्थल पर ट्राइबल डांस एरिया और स्पीकर लाउंज के साथ-साथ लाइव शोकेस एरिया , ट्राइबल इंस्पायर्ड एग्जीबिट , शिल्प-ग्राम और फूड-एरिया भी होगा।

Ravi sharma

Learn More →