श्रीराममजन्मभूमि ट्रस्ट ने आज किया लोगो जारी, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-अयोध्या-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

अयोध्या — आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिये गठित श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपना लोगो जारी किया। इस लोगो में धनुषधारी प्रभु राम के सौम्य छवि से युक्त चित्र को केंद्र में रखा गया है। जिनके ऊपर वलयाकार ऊपरी परिधि में ट्रस्ट का नाम अंकित है। इसमें लाल और पीले रंग की लपटें यानि सूर्य को भी इंगित किया गया है। लोगो के शुरु और समापन दोनो तरफ हनुमानजी की भक्ति को भी स्थान दिया गया है। लोगो में सूर्य की तेजवान किरणें भी हैं। ट्रस्ट का कहना है कि प्रभु श्रीराम व हनुमान जी सदैव देश की रक्षा करेंगे।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो (अमूर्त चित्र) भी विशेष है।आधार पर बाल्मिकी रामायण की अर्धावली “रामो विग्रहवान धर्म:” यानि राम धर्म का साकार रूप है यह अंकित है। किसी अन्य संगठन , संस्था की तरह से श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अब इसी लोगो का इस्तेमाल सभी पत्र और प्रपत्रों पर होगा। ट्रस्ट की पहचान के तौर पर लेटर हेड और अन्य जरूरी चीजों और कागजातों पर इसी लोगो का अंकन होगा।

Ravi sharma

Learn More →