विदेश सचिव श्रृंगला कल से मास्को दौरे पर-नईदिल्ली

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
———————————–
नई दिल्ली – विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला कल 17 फरवरी से उप विदेश मंत्री इगोर मोरगुलोव के आमंत्रण पर दो दिवसीय रूस की आधिकारिक यात्रा पर मॉस्को जायेंगे। विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक श्रृंगला मोर्गुलोफ के साथ भारत-रूस विदेश मंत्रालय के बीच विचार-विमर्श के अगले दौर में शामिल होंगे। इस दौरान वे दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे।इस यात्रा के दौरान वे रूस के एक और उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव से भी मिलकर क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा श्रृंगला का प्रतिष्ठित रूसी विदेश मंत्रालय की प्रतिष्ठित डिप्लोमेटिक एकेडमी में भारत-रूस संबंधों पर व्याख्यान देने का भी कार्यक्रम है। कोरोना महामारी के बावजूद भारत और रूस ने विशेष पारस्परिक सामरिक साझेदारी की स्थिति को बरकरार रखा है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि विदेश सचिव द्वारा इस साल की पहली विदेश यात्रा के लिये मॉस्को का चयन करना दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों के महत्व को रेखांकित करती है।

Ravi sharma

Learn More →