लोककल्याण मार्ग में लगी मामूली आग,अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-नई दिल्ली-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर आग लग जाने से तत्काल दमकल की गाड़ियांँ पहुंँचकर आग पर काबू पा चुकी हैं। आग लगने का कारण अभी तक पता नही चल पाया है।

शार्ट सर्किट होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। लोक कल्याण मार्ग में आग लगने की खबर के बाद दिल्ली में हड़कंप मच गया है। वहीं पीएमओ ने ट्वीट कर बताया, शॉर्ट सर्किट के कारण छोटी सी आग लग गई। यह प्रधानमंत्री का आवास या कार्यालय नहीं है। यह एसपीजी का रिसेप्शन एरिया है यानि लोक कल्याण मार्ग कांप्लेक्स। आग पर अब काबू पा लिया गया है।

Ravi sharma

Learn More →