अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायगढ़ — छत्तीसगढ़ में अब प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर रायगढ़ जिले में आज फिर दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि की है। आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा अंचल क्षेत्र में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। दोनों पॉजिटिव मरीज महाराष्ट्र के नासिक और थाणे गये हुये थे। अपने शहर वापस आते ही व दोनों को महाराष्ट्र उन दोनों श्रमिकों को लैलूंगा के क्वाटरीन सेंटर में रखा गया था। ये मजदूर लैलूंगा, तोलगे और सोनाजोरी गाँव के हैं।रायगढ़ के इन मरीजों को मिलाकर छत्तीसगढ़ में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या अब 36 पहुंँच चुकी है।