राज्य सभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-बाराबंकी-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बाराबंकी — लंबे समय से पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री और समाजवादी पार्टी नेता बेनी प्रसाद वर्मा का आज लखनऊ में निधन हो गया। बेनी प्रसाद वर्मा यूं तो सपा के बड़े नेताओं में से एक माने जाते थे, लेकिन एक दौर वो भी आया जब उन्होंने सपा का दमन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। वर्ष 2009 में कांग्रेस के टिकट पर गोंडा से लोकसभा चुनाव लड़कर जीते। वहीं 2016 में वे वापस अपनी पुरानी पार्टी में आ गये। केंद्र में स्टील मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के अलावा बेनी प्रसाद कई बार उत्तरप्रदेश लोक निर्माण विभाग मंत्री भी रहे। इससे पहले वे देवगोड़ा की सरकार में केंद्रीय संचार मंत्री भी रहे।बेनी प्रसाद वर्मा 1998, 1999 और 2004 में कैसरगंज लोकसभा सीट से तीन बार चुनाव भी जीते।

Ravi sharma

Learn More →