राज्य अलंकरण सम्मान के लिये निर्णायक मंडल की सूची जारी अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर —

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर दिये जाने वाले राज्य अलंकरण सम्मान के लिये छत्तीसगढ शासन के संस्कृति विभाग ने निर्णायक मण्डल की घोषणा कर दी है जिसके अनुसार दाऊ मंदराजी लोक सम्मान के लिये निर्णायक मंडल में कुलपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़्र, कविता वासनिक राजनांदगांव, योग मिश्रा रायपुर, शेख इस्माईल रायपुर, पदमश्री जी डी भारती रायपुर।

चक्रधर सम्मान के लिये — कुलपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़, मिन्हाज असद रायपुर, राजकमल नायक रायपुर, गिरीश पंकज रायपुर, बालकृष्ण अययर भिलाई।

देवदास बंजारे सम्मान के लिये — कुलपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़, जे आर सोनी रायपुर, रामदास कुर्रे रायपुर, दिनेश जांगड़े भिलाई, दिलीप बंजारे धनोरा दुर्ग।

पण्डित सुंदरलाल शर्मा सम्मान के लिये निर्णायक मंडल में डॉ. सुधीर शर्मा रायपुर, विवेक वासनिक रायपुर, वैभव शिव पाण्डेय, बेमेतरिहा बेमेतरा, अनिल तिवारी रायपुर, शिवनाथ शुक्ल भिलाई का नाम शामिल किया गया है।

Ravi sharma

Learn More →