राजकीय सम्मान के साथ किया गया स्वामी विश्वेश तीर्थ का अंतिम संस्कार-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बैंगलोर — कर्नाटक के पेजावर मठ के तैंतीसवें प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी का आज देर शाम बेंगलोर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा सहित कई प्रमुख नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। वहीं कर्नाटक में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। करीब 800 साल पहले द्वैतवादी दार्शनिक श्री माधवाचार्य द्वारा स्थापित अष्ट (आठ) मठों के सबसे वरिष्ठ संत विश्वेश तीर्थ को लंबे समय से सांस लेने में तकलीफ होने पर 20 दिसंबर को उडुपी के अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां शनिवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने से उडुपी के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती विश्वेश तीर्थ स्वामी को उनकी इच्छा के अनुरूप श्री कृष्णा मठ में शिफ्ट कर दिया गया था। और स्वास्थ्य उपचार के दौरान ही आज उन्होंने अपनी अंतिम साँस ली।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

मठ के अधिकारियों ने बताया कि विश्वेश तीर्थ स्वामी का पार्थिव शरीर भक्तों के दर्शन के लिये उडुपी के महात्मा गांधी मैदान में रखा गया। यहां दर्शन पूरा होने के बाद पार्थिव शरीर को विशेष विमान से बैंगलोर ले जाया गया जहांँ राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Ravi sharma

Learn More →