मुख्यमंत्री योगी के पिता की हालत गंभीर,एम्स में भर्ती- अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट,नई दिल्ली-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89 वर्षीय) को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है जहांँ उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। किडनी और लिवर की समस्या के कारण फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। वरिष्ठ डाक्टरों की टीम उनका ईलाज कर रही है। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांँव में रहते हैं। उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर होने के बाद से ही वे अपने गांँव में रह रहे हैं।

Ravi sharma

Learn More →