मुख्यमंत्री ने की गोबर से बने दीये की खरीददारी अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चित्रकोट उपचुनाव प्रचार से लौटने के बाद दीपावली की खरीदी करने सीधे राजधानी रायपुर के परिक्रमा पथ तेलीबांधा तालाब पहुंँचे। जहाँ छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान और देवभोग के स्टॉल लगाये गये हैं। बिहान के स्टॉल में महिला समूहों द्वारा गौठानों के गोबर से बनाये गये दीये और अन्य सजावटी वस्तुयें खरीददारी के लिये उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री बघेल यहां पहुंचकर दीपावली के लिये मिट्टी और गौठानों के गोबर से बने दीये, देवभोग द्वारा उत्पादित मिठाइयांँ तथा दूध से बनी अन्य सामग्री एवं महिला समूहों द्वारा तैयार छत्तीसगढ़ी व्यंजन के साथ अन्य वस्तुओं की भी खरीदी की।

Ravi sharma

Learn More →