मीराबाई चानू को मणिपुर सरकार ने एडिशनल एसपी बनाया

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
➖➖➖➖➖➖➖➖
मणिपुर — टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू को मणिपुर सरकार ने एडिशनल एसपी नियुक्त किया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने घोषणा की कि राज्य सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू को मणिपुर पुलिस में एडिशनल एसपी (स्पोर्ट्स) के पद पर तैनात करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि मीराबाई चानू को राज्य सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपये की राशि दी जायेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले राज्य के सभी एथलीट्स को 25-25 लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर दिये जायेंगे। मीराबाई के दिल्ली लौटते ही एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। मीराबाई चनू के लिये एक और अच्छी खबर है कि उनका पदक गोल्ड मेडल में बदल सकता है। दरअसल चीनी खिलाड़ी होऊ झिऊई पर डोपिंग का शक है। टोक्यो में भारतीय समूह में एक संदेश है कि होउ जिहूई का परीक्षण किया जा रहा है। अगर टोक्यो ओलंपिक के महिला भारोत्तोलन (49 किग्रा) में मीराबाई का पदक स्वर्ण में तब्दील हो जाता है , तो ओलंपिक के इतिहास में भारत के नाम व्यक्तिगत स्पर्धा में यह दूसरा स्वर्ण पदक होगा। दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने भारत को पहला स्वर्ण पदक (बीजिंग 2008) दिलाया था।

Ravi sharma

Learn More →