भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी गठित-बिलासपुर

कल्याणी शर्मा की रिपोर्ट

बिलासपुर — भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन छत्तीसगढ़ की प्रथम प्रदेश स्तरीय बैठक आज बिलासपुर में हेवन पार्क होटल संपन्न हुआ। इस बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष प्रतापधार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन को पूरे छत्तीसगढ़ में हर जिले में विस्तार करके मजदूरों की हर मांगो को जोर शोर से उठाना है। इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष द्वारा प्रादेशिक स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुये प्रदेश पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गयी। जिसमें अनिमेष सिंह बैस , बलिराम साण्डे और तरुण सिंह ठाकुर , संजीव ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष , बिट्टू मिश्रा को प्रदेश संगठन सचिव , याकूब खान पाशा एवं विक्रम प्रताप सिंह को प्रदेश सचिव , वेदप्रकाश राजपूत एवं अमिय राजपूत को प्रदेश सलाहकार , धर्मेंद्र पटेल , अभिषेक परोहा को प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।

Ravi sharma

Learn More →